अमिताभ ने पहली बार पिता की पहली पत्नी के बारे में की बात, बोले- वो डिप्रेशन में थे

 

amitabh bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन।

कौन बनेगा करोड़पति 16 के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के बारे में बात की। वह अक्सर अपने माता-पिता के बारे में बात करते हैं और उनसे जुड़े किस्से, उनकी सीख सबके साथ शेयर करते हैं। लेकिन, इस बार बिग बी ने पिता हरिवंश राय बच्चन की जिंदगी के उस पहलू के बारे में बात की जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। अमिताभ बच्चन ने इस बार अपने पिताजी की पहली पत्नी से जुड़ा किस्सा सुनाया और साथ ही ये भी बताया कि उनकी मां यानी तेजी बच्चन से पिता हरिवंश राय बच्चन की मुलाकात कैसे और कब हुई।

पहली पत्नी के निधन के बाद गंभीर स्थिति में चले गए थे हरिवंश राय बच्चन

अमिताभ बच्चन ने पिता हरिवंश राय बच्चन और उनकी पहली पत्नी से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उनके पिता की पहली पत्नी का निधन हो गया था। बिग बी ने कहा- ‘मेरे बाबूजी की पहली पत्नी का निधन हो गया था। पत्नी के गुजर जाने के बाद वह बहुत ही गंभीर स्थिति में पहुंच गए थे। वह उदास रहने लगे थे। पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने जो भी कविताएं लिखीं, उनमें दुख-दर्द की झलक मिलती है। कुछ सालों बाद, उन्होंने पैसे कमाने के लिए कवि सम्मेलन में जाना शुरू कर दिया।’

बरेली दोस्त के घर गए थे हरिवंश राय बच्चन

अमिताभ आगे कहते हैं- ‘बरेली में उनके एक दोस्त रहते थे, उन्होंने बाबूजी को मिलने के लिए बुलाया। बाबूजी उनसे मिलने गए। डिनर के दौरान बाबूजी के दोस्त ने उनसे कविता सुनाने का अनुरोध किया। लेकिन, इससे पहले कि मेरे पिता कविता सुनाना शुरू करते उनके दोस्त ने अपनी पत्नी से मेरी मां (तेजी बच्चन) को बुलाने को कहा। वहीं बाबूजी की हमारी माताजी के साथ पहली मुलाकात हुई थी। मां के आने के बाद बाबूजी ने ‘क्या करूं संवेदना लेकर तुम्हारी’ कविता सुनाना शुरू किया और मां ये कविता सुनकर रो पड़ीं। पिताजी के दोस्त ने मां और पिताजी को कमरे में अकेला छोड़ दिया और खुद बाहर चले गए।’

1941 में हुई थी हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की शादी

‘पिताजी के दोस्त थोड़ी देर बाद एक माला लेकर माला लेकर आए और उनसे कहा कि इसे उसे पहना दो। बस उसी दिन पिताजी ने तय कर लिया था कि अब वह अपनी आगे की जिंदगी हमारी माताजी के साथ बिताएंगे।’ हरिवंश राय बच्चन ने 1941 में तेजी बच्चन से शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हुए, जिनका नाम अमिताभ और अजिताभ बच्चन रखा।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *