अमित शाह आज काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे: योगी समेत 4 राज्यों के CM भी साथ रहेंगे, सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक कल – Varanasi News

 

गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को 2 दिन की विजिट पर वाराणसी आएंगे। शाम 5 बजे एयरपोर्ट पर उनका स्वागत CM योगी के साथ उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री करेंगे। मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वाराणसी के होटल ताज में 25वीं सेंट

.

अमित शाह के साथ यूपी के CM योगी, उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। फिर कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अमित शाह और सभी मुख्यमंत्री होटल ताज आएंगे। यहां डिनर और रात्रि विश्राम करेंगे। अफसरों के रुकने के लिए कैंटोनमेंट स्थित होटल रमाडा में इंतजाम किए गए हैं।

तैयारियों से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए

वाराणसी के होटल ताज में 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक 24 जून को होगी।

वाराणसी के होटल ताज में 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक 24 जून को होगी।

होटल ताज में रविवार देर शाम तक मीटिंग को लेकर कुर्सियां लगाई गईं।

होटल ताज में रविवार देर शाम तक मीटिंग को लेकर कुर्सियां लगाई गईं।

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर शहर तक होर्डिंग्स लगाई जाएंगी। देर शाम इसकी फ्रेमिंग की गई।

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर शहर तक होर्डिंग्स लगाई जाएंगी। देर शाम इसकी फ्रेमिंग की गई।

तीन घंटे तक चलेगी मीटिंग, गंगा आरती में सभी शामिल होंगे 24 जून को होटल ताज के दरबार हाल में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। योगी आदित्यनाथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका में होंगे। बैठक दिन में 11 बजे शुरू होगी, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल दरबार हाल के बगल में मौजूद लॉन में लंच करेंगे। लंच के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य नमो घाट जाएंगे। वहां से क्रूज से अस्सी घाट तक गंगा की सैर करेंगे। इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे।

घुसपैठ, सुरक्षा, बिजली-पानी सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक में विकास, सड़क, सुरक्षा, परिवहन, बिजली, पानी, पर्यावरण, वन समेत राज्यों के बीच सीमा विवाद, राज्य सरकारों से जुड़े ऐसे मामले जो केंद्र सरकार के बिना नहीं सुलझ सकते… इन पर चर्चा होगी। साथ ही इन राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या मुस्लिमों के साथ ही भारत नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ, पॉक्सो, महिला अपराध समेत अन्य सुरक्षा से संबंधित मामलों को लेकर चर्चा होगी। हिमालय से जुड़ी नदियों को जोड़ने, पर्यावरण, खनन, कृषि, धार्मिक पर्यटन जैसे अहम मुद्दों पर भी इस बैठक में चर्चा होगी।

होटल ताज कैंपस में गृहमंत्री और मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा, वाहन पार्किंग को लेकर रविवार शाम रिहर्सल हुआ।

होटल ताज कैंपस में गृहमंत्री और मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा, वाहन पार्किंग को लेकर रविवार शाम रिहर्सल हुआ।

गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री देखेंगे काशी की हस्तकला शिल्प बैठक के अलावा काशी के विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प GI टैग उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। इसमें काशी के 10 विशिष्ट GI टैग वाले उत्पाद प्रदर्शित होंगे, जो यहां के कारीगरों के हुनर और समृद्ध विरासत के प्रतीक हैं। यह आयोजन न केवल इन उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों को भी प्रोत्साहित करेगा।

24वीं बैठक उत्तराखंड में हुई थी

तस्वीर 7 अक्टूबर 2023 की है। उत्तराखंड में सेंट्रल जोनल काउंसिल की 24वीं बैठक हुई थी।

तस्वीर 7 अक्टूबर 2023 की है। उत्तराखंड में सेंट्रल जोनल काउंसिल की 24वीं बैठक हुई थी।

सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक 20 महीने पहले उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में 7 अक्टूबर, 2023 को हुई थी। बैठक में चर्चा के लिए 18 पॉइंट शामिल किए गए थे। इनमें बाल अपराध, सड़क, पॉक्सो, सुरक्षा से जुड़े मामले शामिल थे। उत्तराखंड में हुई 24वीं बैठक में ही सेंट्रल काउंसिल की अगली बैठक काशी विश्वनाथ की नगरी में किए जाने का प्रस्ताव CM योगी ने रखा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था।

1956 में क्षेत्रीय परिषदों का गठन हुआ आजादी के 9 साल बाद 1956 में क्षेत्रीय परिषदों का गठन हुआ। पूरे देश में पांच क्षेत्रीय परिषद हैं। आगे स्लाइड में क्षेत्रीय परिषद और उसके अंतर्गत राज्यों को जानिए-

भाजपा कार्यकर्ता 11 जगह गृहमंत्री और मुख्यमंत्रियों का स्वागत करेंगे सेंट्रल जोनल काउंसिल में 4 राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ शामिल है। चारों राज्यों में भाजपा की सरकार है। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्रियों के स्वागत में स्थानीय भाजपा संगठन जुट गया है। स्वागत को लेकर वाराणसी के गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय हुआ कि एयरपोर्ट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव तक 11 पॉइंट्स पर स्वागत के लिए कार्यकर्ता जुटेंगे। ढोल, नगाड़े और डमरू, शंख बजाकर मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।

वाराणसी में गृहमंत्री और मुख्यमंत्रियों के आगमन, तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने रविवार रात मीटिंग की।

वाराणसी में गृहमंत्री और मुख्यमंत्रियों के आगमन, तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने रविवार रात मीटिंग की।

ताज होटल के आसपास सुरक्षा बढ़ाई, स्कूल में पार्किंग बनाई गृहमंत्री शाह के साथ यूपी समेत 4 राज्यों के CM वाराणसी में होंगे। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर वाराणसी की सजावट की व्यवस्था की जा रही है। गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस कमिश्नर, डीएम की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की गई। ताज होटल के आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। ताज होटल के बगल में मौजूद कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज के ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट से लेकर ताज होटल होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर, नमो घाट तक सुरक्षा रिहर्सल लगातार चल रहा है।

————————–

ये खबर भी पढ़िए-

बाबा विश्वनाथ नहीं देंगे स्पर्श दर्शन, प्रोटोकॉल कैंसिल रहेंगे, मंदिर न्यास ने कहा- भक्त स्मार्टवॉच, मोबाइल न लाएं

काशी विश्वनाथ धाम में सावन के महीने में 1.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करेंगे। सावन 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेंगे। इस बार 4 सोमवार होंगे। दरअसल, 2024 में सावन के 5 सोमवार पड़े थे, काशी विश्वनाथ में 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किया था।

इस बार सावन के सोमवार 4 हैं, मगर श्रद्धालु ज्यादा रहेंगे। इसलिए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने व्यवस्थाएं फाइनल करनी शुरू कर दी हैं। सावन के महीने में सुगम दर्शन और VIP प्रोटोकॉल पर रोक लगा दी गई है। काशी के लोकल लोगों को अतिरिक्त सुविधा देते हुए सुबह और शाम को 1-1 घंटा का अतिरिक्त दर्शन का टाइम रिजर्व किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *