Amethi News: ई-रिक्शा टकराने से बंद क्रॉसिंग का गेट बूम हुआ क्षतिग्रस्त

 

टूटा पड़ा गेट बूम

जायस (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर जायस स्टेशन के पास स्थित बहादुरपुर-गंगाराम सड़क पर बनी रेलवे क्राॅसिंग का गेट बुधवार देरशाम ई-रिक्शा की टक्कर से बूम क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद गेट मैन की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कर्मियों ने केस दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया और ई-रिक्शा कब्जे में ले लिया है।

 

रेलवे क्राॅसिंग पर बुधवार शाम छह बजे मालगाड़ी ट्रेन के गुजरने का संकेत मिलने पर गेटमैन मनोज कुमार फाटक बंद कर रहा था। तभी जल्दी निकलने के चक्कर में ई-रिक्शा ने फाटक के बूम को टक्कर मार दी। इससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने सूचना स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ को दी। वैकल्पिक रूप से लगे हस्त चलित स्लाइडिंग बूम की मदद से फाटक बंद कर ट्रेन की क्राॅसिंग करवाई।

 

आरपीएफ के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि ई-रिक्शा तथा चालक को हिरासत में लिया गया है। चालक की पहचान पूरे बक्शी मजरे बहादुरपुर निवासी राधे के रूप में हुई है। हालांकि बाद में चालक को मुचकले में रिहा किया गया है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *