Amethi News: प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी ट्रेन निरस्त होने से परेशान हुए दैनिक यात्री

 

अमेठी सिटी। लखनऊ-कानपुर रेल खंड के जैतीपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कारण मंगलवार को अप व डाउन प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वाधिक परेशानी व्यापार के सिलसिले में कानपुर जाने वाले व्यापारियों को हुई।

प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 5.14 बजे गौरीगंज पहुंचती है। लखनऊ सुबह 7:45 बजे व कानपुर सुबह 9:40 बजे पहुंचती है। शाम को यह ट्रेन कानपुर से 5:30 बजे रवाना होती है। शाम 7.05 बजे लखनऊ पहुंचती है। रात 9.15 बजे इसका ठहराव गौरीगंज स्टेशन पर होता है। प्रतिदिन सुबह अमेठी, गौरीगंज, कासिमपुर, जायस व फुरसतगंज स्टेशन से मासिक टिकट पर दैनिक यात्री यात्रा करते हैं। यात्रियों में साधारण टिकट वाले भी बड़ी संख्या में होते हैं।

 

मंगलवार की सुबह गौरीगंज स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिली तो स्टेशन पर मौजूद व्यापारी परेशान हो गए। कुछ लोग सड़क मार्ग से रवाना हुए तो व्यापारियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। दैनिक यात्री प्रदीप कुमार, रामकरन व शिवमिलन ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने से अब अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं नीलांचल और उद्योग नगरी एक्सप्रेस कानपुर से रायबरेली होकर संचालित हुई। ऐसे में लखनऊ की यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के साथ अन्य यात्री परेशान हुए। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना चार दिन पहले से प्रसारित की जा रही थी। कार्य पूरा करने के लिए ट्रेन का संचालन निरस्त किया गया है।

 

 

नौ घंटे देर से गौरीगंज पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

 

अमेठी सिटी। आनंदबिहार से दानापुर के बीच साधारण कोच वाली संचालित जनसाधारण एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते है। यह ट्रेन सोमवार रात 11:55 के बजाय मंगलवार सुबह 9:38 बजे गौरीगंज पहुंची। ऐसे में इस ट्रेन के यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा विलंब से गौरीगंज पहुंची।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *