नीता अंबानी की चोली पर टिकीं सभी की निगाहें, दिल के सबसे करीब 7 लोगों के लिखे थे नाम

 

Nita ambani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
नीता अंबानी।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की खूब चर्चा रही है। दोनों का विवाह संपन्न हो गया है। देश और विदेश की नामी हस्तियों ने शादी में शामिल होकर नए जोड़े को बधाई और आशीर्वाद दिया। शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं और ये चर्चा में बने हुए हैं। लोगों इन्हें लगातार देख रहे हैं। लोगों को अनंत अंबानी और राधिका की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। वैसे ग्रैंड वेडिंग में पूरा अंबानी परिवार छाया रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा अंबानी लेडीज की है। अंबानी लेडीज एक से बढ़कर एक कमाल के आउटफिट में नजर आईं। लहंगे से लेकर साड़ी और ज्वेलरी हर चीज पर लोगों की निगाहें टिकी रहीं। सबसे खास और स्टाइलिश अंदाज में कोई और नहीं बल्कि नीता अंबानी ही नहीं नजर आईं। नीता अंबानी की मेहंदी से लेकर उनके लहंगे की चर्चा है।

बेहद खास लोगों के लिखे थे नाम

दरअसल नीता अंबानी ने एक हैवी एंब्रॉइडरी वाला बेबी पिंक लहंगा कैरी किया था। इस लहंगे की चोली ने सभी का ध्यान खींच और लोग अब इसकी ही चर्चा कर रहे हैं। दरअसल नीता अंबानी के लहंगे की चोली काफी खास थी। खास बुनाई-कढ़ाई के अलावा उनकी चोली का बैक नेट का था, जिस पर पैच वर्क किया गया था। इसमें लक्ष्मी जी के पैर के साथ दो हाथी और कमल का फूल बना हुआ था। इसके साथ ही इस पर सात लोगों के नाम भी लिखे हुए थे। ये सातों लोग नीता अंबानी के बेहद करीब हैं और वो इन्हें सबसे ज्यादा प्यार करती हैं। ये कोई और नहीं बल्की नीता अंबानी के बच्चे और नाती-पोते हैं। नीता अंबानी की चोली पर ईशा अंबानी, आकाश अंबीनी और अनंत अंबानी के साथ ही कृष्णा, आदिया, पृथ्वी, औक वेदा का नाम लिखा हुआ था।

यहां देखें तस्वीरें

Nita ambani

Image Source : INSTAGRAM

नीता अंबानी।

इससे पहले मेहंदी ने भी खींचा ध्यान

इस आउटफिट को देखने के बाद लोगों का कहना है कि नीता अंबानी अपने बच्चों को काफी प्यार करती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए नीता अंबानी ने स्लीक बन और हावी ज्वेलरी कैरी की। डायमंड और ग्रीन एमराल्ड ज्वेलरी पीसेज में नीता अंबानी कमाल की लगीं। नीता अंबानी के इस लुक की काफी तारीफें हो रही हैं। नीता अंबानी की मेहंदी की भी खूब चर्चा रही थी। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए खास मेंहदी लगवाई थी। उनकी मेहंदी में भी बच्चों और नाती-पोतों के अलावा बहुओं का नाम लिखा हुआ था। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *