Aligarh News: शहर में फैली अजीब सी बदबू, सांस लेना भी हुआ मुश्किल

सासनी गेट स्थित चर्बी की बदबू होने पर मुंह ढककर जाते युवक
– फोटो : संवाद

 

 

 

विस्तार

 

 

त्योहारी सीजन में महानगर में एक बार फिर चर्बी उबालने की बदबू उठने लगी है। 16 नवंबर रात शहर के विभिन्न इलाकों में वातावरण में इस कदर बदबू फैली कि लोगों का सांस लेना दूभर हो गया।

बदबू

त्योहारी सीजन में महानगर में बदबू का गुबार उठना नई बात नहीं है। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है। 16 नवंबर रात इस समस्या से शहरवासी रू-ब-रू हुए। पुराने शहर, सासनी गेट, रामघाट रोड आसपास की कालोनियों के क्षेत्रों में इस कदर अजीब सी बदबू फैली कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया। इलाके के एसएम कयाम ने कहा कि लोग अज्ञात बीमारियों की आशंका से डरने लगे हैं। प्रशासनिक ढिलाई पर भी लोग खासे परेशान हैं।

 

Source link

About VP-Admin

Check Also

सूरजकुंड मेला 2026: टिकट प्राइस, मेट्रो से पहुंचने का आसान तरीका और विजिट टाइमिंग

  क्या आप भी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का इंतजार कर रहे हैं,तो अब आपका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *