आलिया भट्ट ने बेटी के नाम किया संडे, सुनाई कहानी, क्यूट बॉन्डिंग ने लूटा फैंस का दिल

 

alia bhatt daughter raha kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
बेटी राहा के साथ आलिया भट्ट।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा अब इंडस्ट्री की सबसे फेमस और पसंदीदा स्टारकिड्स में से बन चुकी हैं। जब भी आलिया राहा से जुड़ा कोई पोस्ट शेयर करती हैं या कोई पैपराजी राहा की झलक शेयर करता है तो फैंस स्टारकिड पर प्यार लुटाए बिना नहीं रह पाते। आलिया भट्ट अक्सर ही फैंस के साथ अपनी प्यारी सी बेटी की झलक साझा करती रहती हैं। अब आलिया ने एक बार फिर राहा और अपनी एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस मां-बेटी की इस क्यूट फोटो पर प्यार लुटाए बिना नहीं रह पाए।

आलिया ने राहा को सुनाई कहानी

इस फोटो से पता चलता है कि आलिया भट्ट ने ये संडे घर पर अपनी बेटी राहा के साथ घर बिताया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेत्री को जेन कोवेन-फ्लेचर द्वारा बेबी बी काइंड पढ़ते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में आलिया अपनी नन्हीं बेटी को गोद में लिए सोफे पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। राहा, सफेद टी-शर्ट पहने हैं और सफेद-गुलाबी कंबल में लिपटी हुई, ध्यान से कहानी सुन रही हैं।

 

फोटो पर फैंस ने लुटाया प्यार

आरामदायक और दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई फैंस ने आलिया और राहा की इस क्यूट फोटो पर प्रतिक्रिया दी। यही नहीं मां-बेटी की इस खूबसूरत तस्वीर पर अब तक लाखों लाइक्स भी आ चुके हैं। आलिया भट्ट ने 2022 में अभिनेता-पति रणबीर कपूर के साथ अपनी बेटी राह कपूर का इस दुनिया में स्वागत किया।

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में

आलिया भट्ट की शेयर की इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘ये आज की इंटरनेट की सबसे क्यूट फोटो है।’ एक अन्य ने लिखा- ‘राहा और उसकी क्यूट मॉमी।’ एक और यूजर लिखता है- ‘हे भगवान, दो बच्चे किताब पढ़ रहे हैं।’ सिर्फ फैंस ने ही नहीं, कई सेलिब्रिटीज ने भी आलिया-राहा की इस क्यूट फोटो पर प्यार बरसाया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार गैल गटोड स्टारर ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आई थीं, जो 2023 में रिलीज हुई थी। दूसरी तरफ आलिया की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री के पास एक-दो नहीं कई प्रोजेक्ट हैं। अभिनेत्री आने वाले समय में तख्त, बैजू बावरा, जिगरा और ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएंगी।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *