यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: सहारनपुर में बाढ़, पुल के ऊपर बह रही सहरसा नदी; 40 की स्पीड में चल सकती है हवा – Uttar Pradesh News

यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। IMD के मुताबिक, 26 जून को सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, ललितपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंट

.

सहारनपुर में बुधवार को लगातार 9 घंटे बारिश हुई। इससे पहाड़ी सहरसा नदी में बाढ़ आ गई है। पुल के ऊपर से पानी तेजी से बह रहा है। एक ट्रैक्टर नदी पार करते समय फंस गया। लोगों ने रेस्क्यू कर ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों को बाहर निकाला।

यहां बेहट में करीब 15 फीट की पुलिया बरसाती नाले में समा गई। इससे 12 से अधिक गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। बारिश में स्पोर्ट्स कॉलेज की दीवार ढह गई। खेतों में पानी भर गया और फसलें डूब गईं हैं। मौसम विभाग ने बताया- पिछले 24 घंटे में 43 शहरों में औसतन 3 मिमी बारिश हुई। जबकि 4.6 मिमी बारिश होनी चाहिए। यह अनुमान से 35% कम है।

मानसून पूर्वांचल की जगह अब पश्चिम यूपी पर छाया हुआ है। गुरुवार को पश्चिम के जिलों में बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 30 जून के बीच फिर एक बार पूरे यूपी में अच्छी बारिश होगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहते हैं कि 26 और 27 जून को पूर्वी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ तेज बारिश के संकेत हैं।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *