राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग ने सोमवार से दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान आरटीओ संजय सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराह
.

लखनऊ के पॉश इलाकों में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान।
लखनऊ के पॉश इलाकों में तैनात चेकिंग टीमें
चेकिंग अभियान का केंद्र हजरतगंज, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, घंटाघर, महानगर, बांग्ला बाजार, अलीगंज, गोमतीनगर और चारबाग जैसे क्षेत्रों में रहा। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर तक अभियान लगातार जारी रहा, जिसमें परिवहन और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीमें काम कर रही थीं।
जगह-जगह बेरिकेटिंग कर वाहन चालकों को रोका गया और सीट बेल्ट न पहनने वाले कार चालकों और बिना हेलमेट के बाइक सवारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई लोगों को मौके पर ही चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि नियम तोड़ने पर लगभग 60 लोगों का चालान किया गया।

बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को दी गई हिदायत।
चालकों को दी गई हिदायतें
अधिकारियों ने मौके पर लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी और बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल चालान से बचने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह खुद की सुरक्षा के लिए ज़रूरी हैं।
चेकिंग के दौरान कुछ युवाओं ने नियमों की अनदेखी करते हुए बहस भी की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने संयम से काम लेते हुए सभी को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।

आरटीओ संजय सिंह खुद अभियान की कर रहे मॉनिटरिंग।
सड़क सुरक्षा के प्रति सरकार का सख्त रुख
लखनऊ के RTO संजय सिंह ने अभियान के बारे में कहा कि, “लखनऊ में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौतें हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने के कारण होती हैं। हमारी कोशिश है कि लोग स्वयं सुरक्षा के प्रति जागरूक हों। यह केवल एक औपचारिक चेकिंग नहीं, बल्कि एक जन-जागरूकता अभियान भी है।”
उन्होंने यह भी बताया कि अभियान को ज़रूरत पड़ने पर आगे भी बढ़ाया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त जुर्माना वसूला जाएगा।
Source Agency News
Village Post