२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

 

लखनऊ। शिव सेवा परिवार की ओर से 1५वां सवा लाख रुद्र-सपादलक्ष रुद्राभिषेक २७ चौकियों को ऐशबाग रामलीला मैदान परिसर में किया गया।

 

प्रत्येक चौकी पर 55 सौ रूद्र विराजमान कर शिव भक्तों ने पूजा अर्चना प्रारंभ की। आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शिववास में कैलाश पर नंदी की सवारी एवं सानिध्य में रुद्राभिषेक करने से सुख समृद्धि, परिवार में आनंद मंगलऔर अभीष्ट सिद्ध की प्राप्ति होती है।
ऋषिकेश से 1000 लीटर गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया गया साथ में दूध ,दही, घी, शर्करा,गन्ने का रस, कुशोदक से अभिषेक किया गया।
आचार्य शिवशंकर पांडे ने बताया कि ध्यान,आसन, प्राणायाम, पुण्याह्वचन आवाहन, प्रतिष्ठा आसन पदय अर्घ्य आचमन स्नान षोडसोपचर पूजन किया गया। तत्पश्चात भगवान का श्रंृगार किया गया। रुद्राष्टाध्यायी के अंतर्गत नमक चमक के साथ दूध की धारा चलाई गई तत्पश्चात स्तुति, आरती, पुष्पांजलि के पश्चात आचार्यों द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया।
आयोजक हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण को विशेष ध्यान में रखते हुए इस बार रामलीला मैदान में गड्ढा खोदकर भगवान की मूर्तियां व रुद्राभिषेक से बची हुई पूजन सामग्री को विसर्जित किया गया। आज की पूजा के प्रमुख यजमानगण हरिश्चंद्र अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, आदित्य प्रकाश द्विवेदी, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अरविंद तिवारी, उत्कृष्ट त्रिपाठी, लोकेश अग्रवाल, विनोद महेश्वरी, सुधीर गुप्ता, मनमोहन सूर्य प्रकाश शुक्ला, शिवम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विमल गुप्ता, दीपक बाजपेई, अतुल त्रिपाठी, सतीश चंद्र मिश्र, प्रीति निगम, नरेश कुमार, वर्षा शर्मा, अनुज अग्रवाल, अरविंद पाठक, अर्चना मेहरोत्रा, वेद प्रकाश, प्रीति निगम, नीरज मिश्रा, मनु मनोचा, संजय सोनकर, देवेश एवं अन्य शिवभक्त गण उपस्थित रहे।

About

Check Also

Peptides pour la régénération musculaire : un allié incontournable

La régénération musculaire est un aspect essentiel de l’entraînement et de la performance sportive. Après …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *