शाहजहांपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत: युवती घायल, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, दोनों पति-पत्नी नहीं है – Shahjahanpur News

 

 

शाहजहांपुर में थाना मदनापुर क्षेत्र के गुलेलाखेड़ा गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में पीछे बैठी युवती घायल हो गई।

 

घटना रात करीब 11 बजे हाईवे पर हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक और युवती सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवती का इलाज जारी है। मृतक युवक की उम्र 25 वर्ष और युवती की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक हरदोई जिले का और युवती मदनापुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। दोनो पति पत्नी नही है। साथ ही दोनों के बीच रिश्ता क्या है। इसकी भी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी है। युवक के शव को मोर्चरी में रखा गया है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *