राधिका मर्चेंट की शादी से पहले दुल्हन के पिता हुए इमोशनल, ग्रह शांति पूजा में पत्नी पर प्यार लुटाते दिखे अनंत अंबानी

 

Radhika Merchant-Anant Ambani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
राधिका मर्चेंट के पिता हुए इमोशनल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज यानी 12 जुलाई को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल पिछले कुछ समय से अपनी शादी से पहले की रस्मों को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में अनंत और राधिका ने अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में गृह शांति पूजा की। यूट्यूब पर उनके इस खास पल का एक वीडियो सभी का ध्यान खींच रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अनंत-राधिका एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका के पिता के इमोशनल पल भी देखने को मिले हैं।

राधिका मर्चेंट के पिता हुए इमोशनल

एपिक स्टोरीज द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में अंबानी और मर्चेंट को गृह शांति पूजा के आयोजन स्थल में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के एक सीन में राधिका अपने पिता वीरेन मर्चेंट को गले लगाती हैं और इस दौरान वीरेन भावुक हो जाते हैं। वहीं राधिका मर्चेंट की मां भी उन्हें इमोशनल होते देख खुद भी उदास हो जाती हैं। इस वीडियो में अंबानी और मर्चेंट परिवार दोनों साथ में जश्न मनाते दिखाई दे रहा है।

अनंत अंबानी का ससुराल में हुआ वेलकम

वीडियो में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी को देखते हुए क्यूट एक्सप्रेशन बनाती दिखाई दे रही हैं। होने वाली दुल्हन क्रीम और गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे उन्होंने बेहतरीन गहनों के साथ पहना हुआ है। उनका मांग टीका, कुमकुम और गजरा उनके लुक की खासियत हैं। लाल और गोल्डन कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहने अनंत मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं राधिका की मां शैला मर्चेंट अपने दामाद अनंत का गर्मजोशी से स्वागत करते दिखाई दी।

पत्नी पर प्यार लुटाते दिखे अनंत अंबानी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपने गृह शांति पूजा वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वीडियो में राधिका को अनंत अंबानी के गले में फूलों की माला डालते हुए दिखा जा सकता है। इसके बाद होने वाले दूल्हे ने उन्हें गले लगाया। एक-दूसरे को गले लगाते हुए यह कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। राधिका ने अनंत के पिता मुकेश अंबानी को भी गले लगाया। होने वाली दुल्हन अपनी होने वाली सास नीता अंबानी के साथ एक रस्म निभाते दिखाई देती हैं और फिर उनके सामने झुककर उनका आशीर्वाद लेती है। इस वीडियो में कुछ खास पल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *