भारतीय किसान संघ 19 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में करेगा गर्जना रैली

लखनऊ । देश में खाद्यान की सुरक्षा के साथ किसानों की सुरक्षा भी अति आवश्यक है। किसानों ने भरपूर उत्पादन कर देश की खाद्यान सुरक्षा सुनिश्चित की है। किंतु अभी तक किसान की हालत जस की तस है। उक्त विचार भारतीय किसान संघ के द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में रखते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान संघ का नारा रहा है कि ‘‘देश के हम भंडार भरेंगे, लेकिन कीमत पूरी लेंगें” आज देश खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बन चुका है, हम विदेशों में खाद्यान्न निर्यात कर रहे हैं। लेकिन किसान जो फसल उगाता है, कड़ी मेहनत के बावजूद उसको अपनी उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य अभी तक नहीं मिल रहा है।
 किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ 19 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली आयोजित कर रहा है। देशभर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता सभी प्रांतों में ग्राम संपर्क, धरना, सभा पदयात्रा जैसे कार्यक्रमों से जनजागरण को करते हुए दिनांक 19 दिसंबर 2022 को दिल्ली में लाखों की संख्या में ‘‘किसान गर्जना रैली” में शामिल होगें।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को  लखनऊ  प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश से 1 लाख से ज्यादा किसान गर्जना रैली में एकत्र हो रहे हैं। इसको लेकर हर जिले में ब्लॉक स्तर पर कमेटियां बन गई हैं। प्रान्त प्रचार प्रमुख उत्कर्ष ने बताया कि हर जिले से एक एक बोगी किसानों के लिए रिजर्व कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बाकी हजारों की संख्या में किसान अपने साधनों से रैली में पहुचेंगे।
इस दौरान भारतीय किसान संघ 4 प्रमुख मांगे रखेगा जिसमे लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाये।  कृषि आदानों पर जीएसटी समाप्त किया जाये। किसान सम्मान निधि की राशि में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाये। जी.एम.सरसों को अनुमति न दी जाये।

About VP-Admin

Check Also

ईडी की लंबी छापेमारी में नहीं मिला कोई सबूत, डुप्लीकेट चाबी से खुलवाया घर और अंत में लगाया सील।

बाइक बोट घोटाले से जुड़े आरोपी विजेंद्र हुड्डा के मेरठ स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *