पूल में पति के साथ रोमांटिक हुई बिपाशा बिपाशा बसु, वायरल हुआ वीडियो

Image Source : INSTAGRAM
पूल में पति को किस करती नजर आईं बिपाशा

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए 12 नवंबर का दिन डबल सेलिब्रेश का दिन रहा। एक तरफ जहां देशभर में दिवाली का जश्न रहा। तो वहीं इसी दिन इस कपल की बेटी देवी पूरे एक साल की हुई। अपनी लाडली देवी का पहला जन्मदिन बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया। जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं बर्थडे के बाद अब एक्ट्रेस अपनी बेटी और पति के साथ पूल पार्टी करती हुई नजर आई हैं। जिसका एक वीडियो इस वक्त तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

 

पूल में पति के साथ रोमांस करती दिखीं बिपाशा

सामने आए वीडियो में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर और नन्ही सी देवी के साथ पूल पार्टी करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान देवी उनकी गोद में नजर आ रही हैं। जो कि पूल में काफी एंजाॅय करती दिख रही हैं। वहीं इस दौरान बिपाशा करण को किस करती नजर आती हैं। इसके बाद कपल अपनी बेटी के साथ पूल में एंजाॅय करते हुए दिखाई देते हैं। लुक की बात करे तो इस दौरान बिपाशा रेड कलर की बिकनी में नजर आ रही हैं और करण शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। वहीं देवी पिंक और व्हाइट आउटफिट में बहुत ही क्यूट लग रही हैं और धूप से बचने के लिए उसके सिर पर एक टोपी भी लगाई गई है। बिपाशा के इस वीडियो को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर काॅमेंट कर देवी की क्यूटनेस पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

करण-बिपाशा ने 2016 में की थी शादी

बता दे कि, बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थीं। शादी के 6 साल बाद उनके घर में नन्ही परी आईं जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। बिपाशा बसु की बेटी देवी बेहद क्यूट हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। बिपाशा भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वो अक्सर अपनी और अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें और विडियोज शेयर कर फैंस को अपडेट देती रहती हैं।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *