Amroha: सदर से सपा विधायक के आवास पर लगे सफाई कर्मी गुपचुप तरीके से हटाए, पालिका व एमएलए साध गए चुप्पी

अमरोहा नगर पालिका परिषद का कार्यालय
– फोटो : संवाद

 

विस्तार

 

 

सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक महबूब अली के आवास पर लगे पांच सफाई कर्मियों को पालिका ने हटा लिया गया है। बताया जा रहा है यह सफाई कर्मी विधायक के आवास पर वर्षों से काम कर रहे थे।

 

हालांकि, पालिका प्रशासन इस पर खुलकर नहीं बोल पा रहा है। सदर विधायक महबूब अली सपा के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हैं। उनके बेटे परवेज अली भी एमएलसी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनके आवास पर पिछले कई सालों से पालिका के सफाई कर्मचारी काम करते आ रहे थे।

किसी ने इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की। जिसके बाद पालिका टीम ने जांच की। बताया जा रहा है कि पालिका ने चोरी छिपे काम कर रहे पांचों सफाई कर्मचारियों को वापस हटा लिया गया।

हालांकि, अधिकारी इस बारे में बोलने को तैयार नहीं है। अधिशासी अधिकारी डाॅ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कागजों में तो कोई कर्मचारी विधायक आवास पर तैनात नहीं थे। इसलिए उन्हें हटाने की बात ही नहीं उठती है।

 

 

उधर, विधायक महबूब अली का कहना है कि उनके यहां पालिका का कोई सफाई कर्मी काम नहीं करता है। पालिका के सफाई कर्मियों से काम कराने की बात पूरी तरह गलत है।

 

Source link

About VP-Admin

Check Also

सूरजकुंड मेला 2026: टिकट प्राइस, मेट्रो से पहुंचने का आसान तरीका और विजिट टाइमिंग

  क्या आप भी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का इंतजार कर रहे हैं,तो अब आपका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *