साउथ की कम बजट फिल्म ‘विद लव’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के 10 दिनों के भीतर ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और बड़े बैनर की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
10वें और 11वें दिन का कलेक्शन
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार,
-
शनिवार को फिल्म ने 2.9 करोड़ रुपये कमाए।
-
रविवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इसी दौरान Border 2 ने शनिवार को 1.9 करोड़ और रविवार को 1.4 करोड़ रुपये की कमाई की।
वहीं Mardaani 3 ने शनिवार को 1.65 करोड़ और रविवार को 1.1 करोड़ का कलेक्शन किया।
11वें दिन रात 10 बजे तक ‘विद लव’ ने 51 लाख रुपये कमा लिए थे। कुल कमाई 20.41 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। 11वें दिन भी यह फिल्म दोनों बड़ी फिल्मों से आगे बनी हुई है।
ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
-
मॉर्निंग शोज: 14.07%
-
दोपहर शोज: 19.39%
-
शाम शोज: 16.57%
डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-
Day 1: 1.6 करोड़
-
Day 2: 2.5 करोड़
-
Day 3: 3.2 करोड़
-
Day 4: 1.65 करोड़
-
Day 5: 1.55 करोड़
-
Day 6: 1.55 करोड़
-
Day 7: 1.35 करोड़
-
पहले हफ्ते का कुल: 13.4 करोड़
-
Day 8: 1.35 करोड़
-
Day 9: 2.25 करोड़
फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसे सौंदर्या रजनीकांत ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन मदन एन ने किया है। फिल्म में अभिशान जीविंथ और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं।
वैलेंटाइन वीक का फिल्म को खास फायदा मिला और दर्शकों ने इसकी रोमांटिक केमिस्ट्री को पसंद किया। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं।
Village Post