एशिया कप स्क्वाड में बदलाव के साथ श्रीलंका ने किया बड़ा खुलासा, 3 साल बाद लौटे तेज़ बल्लेबाज

 

एशिया कप का रंगारंग आगाज़ हो चुका है, जहां पहले ही दिन अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने तूफानी अर्धशतक से समां बांधा। इसी बीच श्रीलंका ने अचानक अपने स्क्वॉड में एक नए खिलाड़ी को शामिल कर लिया है। दरअसल टीम से कोई बाहर नहीं हुआ है, लेकिन तीन साल से टी20 टीम से बाहर चल रहे जनिथ लियानागे की एशिया कप स्क्वॉड में वापसी हुई है।

श्रीलंका अपना पहला मैच 13 सितंबर को बांग्लादेश के साथ खेलेगी। अपनी पहली चुनौती से पहले ही श्रीलंकाई टीम ने बल्लेबाजी ऑलराउंडर जनिथ लियानागे को टीम में शामिल किया है। श्रीलंका ने पहले 16 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की थी, लेकिन अब खिलाड़ियों की संख्या 17 हो गई है।

जनिथ ने वनडे फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 28 मैचों के वनडे करियर में उन्होंने 48.5 के औसत से 824 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं। हालांकि, उन्हें सिर्फ 3 टी20 मैचों का अनुभव है और उन्होंने आखिरी बार 2022 में अंतर्राष्ट्रीय टी20 खेला था। लगभग 3 साल बाद उन्हें फिर से टीम में जगह मिली है। 30 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने जिम्बाब्वे टूर पर भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए वनडे मैचों में 70 और 19 रनों की पारी खेली थी।

श्रीलंका का अपडेटेड स्क्वॉड:
चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

ग्रुप B में श्रीलंका का शेड्यूल:

  • 13 सितंबर: बनाम बांग्लादेश

  • 15 सितंबर: बनाम हॉन्ग कॉन्ग

  • 18 सितंबर: बनाम अफगानिस्तान

About VP-Admin

Check Also

“किताबों में नहीं, क्रिकेट में मिला 80%”, विनिंग रेट पर सूर्यकुमार यादव का मजेदार बयान

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पढ़ाई और क्रिकेट करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। भारतीय टी20 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *