यूपी के 56 जिलों में बारिश का अलर्ट: काशी में गंगा का जलस्तर घटा, 48 घंटों में 18 की मौत – Uttar Pradesh News

 

यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वहीं 46 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है‌। लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया- दक्षिणी-पूर्वी यूपी के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र आगे की ओर खिसक गया है।

.

प्रदेश के तराई इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो गया है इस कारण उससे सटे जिलों में तेज बारिश का अनुमान है।

यूपी में लगातार बारिश से गंगा, यमुना और मंदाकिनी जैसी नदियां उफान पर हैं। काशी में 84 घाट डूबने के बाद अब गंगा का पानी अस्सी घाट की सड़क तक पहुंच गया है। गंगा के साथ वरुणा नदी में बाढ़ आ गई है।

इसके किनारे डेंजर जोन में आने वाले 30 हजार घरों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अब तक 250 परिवारों ने बाढ़ के चलते अपने घर छोड़ दिए हैं। शहर के 7 मोहल्ले में पानी घुस गया है। 100 से अधिक घरों में 5 फीट से ज्यादा पानी भरा है। वरुणा घाट भी आज पूरी तरह से डूब गया।

काशी में दूसरे बार घटने लगी गंगा

काशी में दोपहर 2 बजे तक गंगा का जलस्तर 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था लेकिन शाम 4 बजे के बाद गंगा का जलस्तर दूसरी बार घटने लगा है।

हालांकि केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि अभी कुछ डैम बंद किए गए हैं लेकिन उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है इसलिए गंगा के जलस्तर एक बार पुनः बढ़ सकता है फिलहाल उस पर नजर रखी जा रही है। वाराणसी में 500 से अधिक घर पानी में डूब गए हैं वहीं 1200 से अधिक लोगों ने घर छोड़ दिया।

बलिया- मिर्जापुर में जलस्तर बढ़ा

बलिया में गंगा नदी का पानी 30 से अधिक घरों में घुस चुका है। हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कों पर नावें चल रही हैं।

मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर हर घंटे 0.5 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। शनिवार रात 8 बजे जलस्तर 75.640 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यह वॉर्निंग लेवल (76.724 मीटर) से 1.08 मीटर नीचे है। कोन विकासखंड के 6 गांवों में पानी घुस गया है। इससे कई मकान टापू बन गए हैं। सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं।

महोबा में उर्मिल बांध के 7 फाटक एक साथ खोले गए। जिससे कैमाहा गांव में बाढ़ आ गई। गांव के 3 मकान ढह गए। घरों में 4 फीट तक पानी भर गया। लोग परिवार समेत गांव छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।

बांदा में गुरुवार देर रात मूसलाधार बारिश हुई। इससे गल्ला मंडी में दो फीट पानी भर गया। दुकानदारों ने बताया- सैकड़ों बोरियों का अनाज सड़ गया है, जिसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपए है।

तस्वीरें देखिए-

यह ड्रोन तस्वीर वाराणसी की है। यहां गंगा-वरुणा में बाढ़ आ गई है।

यह ड्रोन तस्वीर वाराणसी की है। यहां गंगा-वरुणा में बाढ़ आ गई है।

बाढ़ के चलते अब तक 250 परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है।

बाढ़ के चलते अब तक 250 परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है।

यह तस्वीर मिर्जापुर की है। यहां गंगा नदी वार्निंग लेवल से 1.08 मीटर नीचे बह रही। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

यह तस्वीर मिर्जापुर की है। यहां गंगा नदी वार्निंग लेवल से 1.08 मीटर नीचे बह रही। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

48 घंटे में 18 लोगों की मौत मौसम विभाग ने आज 66 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले 48 घंटे में बारिश से जुड़े हादसों में 18 लोगों की मौत हुई है।

सबसे ज्यादा 6 मौतें चित्रकूट में हुई हैं। इसके अलावा महोबा, बांदा और मुरादाबाद में 3-3 लोगों की जान गई है, जबकि गाजीपुर, ललितपुर और गोंडा में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।

IMD के मुताबिक सोमवार को सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर में भारी बारिश हो सकती है। जबकि बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर में मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं 45 से अधिक जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है।

बांदा में गुरुवार रात हुई मूसलाधार बारिश से मंडी में रखा अनाज भीग गया।

बांदा में गुरुवार रात हुई मूसलाधार बारिश से मंडी में रखा अनाज भीग गया।

24 घंटे में कहीं बारिश नहीं हुई IMD के मुताबिक, 24 घंटे में यानी शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। एक जून से अब तक 270.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो नॉर्मल 266.2 मिमी से 2 फीसदी अधिक है।

लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

दक्षिणी-पूर्वी यूपी के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र आगे की ओर खिसक गया है। रविवार और सोमवार को प्रदेश के तराई इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

QuoteImage

बलिया में गंगा के पानी में 30 से अधिक मकान डूब गए हैं।

बलिया में गंगा के पानी में 30 से अधिक मकान डूब गए हैं।

कहां-कहां बारिश हो सकती है…

यूपी में मानसूनी सीजन में किस शहर के क्या हाल, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *