मेरठ में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला: दोस्त से मिलने गया था, तभी 4 लोगों ने की मारपीट 4500 रुपए लूटे – Meerut News

 

 

मेरठ के लिसाड़ी गेट स्थित रशीद नगर में एक युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित नसीम के बेटे कैफ के साथ यह घटना तब हुई, जब वह अपने दोस्त से मिलने गया था।

 

घटना रविवार की देर रात की है। शकूर नगर जाली वाली गली निवासी नसीम की किराने की दुकान है। उनका बेटा कैफ दुकान बंद करने के बाद अपने दोस्त कैफ (पुत्र अजमल) से मिलने रशीद नगर की चुंगी वाली गली में गया था।

इसी दौरान पिंटू, सब्बू, नाजिम और आदिल ने कैफ को घेर लिया। उन्होंने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला किया। कैफ की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग आए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

यह विवाद मोहर्रम के दौरान शुरू हुआ था। कैफ के दोस्त और आरोपियों के बीच थूकने को लेकर झगड़ा हुआ था। कैफ ने अपने दोस्त का बचाव किया था। तभी से आरोपी रंजिश रखने लगे।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उससे 4500 रुपए भी छीन लिए। लिसाड़ी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

 

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *