बांदा में एक ही रात में 6 मंदिरों में तोड़फोड़: भगवान की मूर्तियां क्षतिग्रस्त,  इलाके में तनाव, पुलिस कर रही तलाश – Banda News

 

 

मंदिर में सुबह पुजारी ने देखा तो शिवलिंग टूटा मिला। - Dainik Bhaskar

मंदिर में सुबह पुजारी ने देखा तो शिवलिंग टूटा मिला।

बांदा में धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शनिवार सुबह कमासिन रोड समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित 6 मंदिरों की मूर्तियां तोड़े जाने की खबर ने सनसनी फैला दी।सबसे पहले घटना की जानकारी कमासिन रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने भगवान शिव के मंदिर से मिली, जहां सुबह मंदिर पहुंचने पर लोगों ने देखा कि मूर्तियां क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थीं। इसके बाद कमासिन रोड पर ही तीन अन्य मंदिरों में भी मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई।

 

इसी के साथ ओरन रोड और तिंदवारी रोड पर स्थित दो और मंदिरों में तोड़फोड़ की पुष्टि हुई है। एक ही रात में अलग-अलग जगहों पर मंदिरों को निशाना बनाए जाने से लोगों में गुस्सा और आक्रोश है।घटना की जानकारी सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों को हुई। मंदिरों की हालत देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते इलाके में तनाव फैल गया। कई लोगों ने इसे सोची-समझी साजिश करार दिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम इलाके में पूछताछ कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम इलाके में पूछताछ कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया है। उपजिलाधिकारी बबेरू को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं,और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया की सुबह सूचना मिली थी की 6 जगह मंदिरों में भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियां को क्षतिग्रस्त किया गया है।मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच की, आस पास के लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है, जांच के लिए टीम लगा दी गई है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *