ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पैतृक गांव में जश्न: देश के दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने, हरदोई में बीता बचपन – Hardoi News

 

 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के भरावन विकास खंड स्थित गांव कोरौंध के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष यात्रा कर इतिहास रच दिया है। वह अंतरिक्ष में जाने वाले देश के दूसरे भारतीय बन गए हैं।

 

शुभांशु का बचपन कोरौंध गांव की मिट्टी में बीता है। ग्रामीण आज भी उन्हें गांव के बच्चों के साथ खेलते-कूदते याद करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पैतृक गांव कोरौंध में जश्न का माहौल है। गांववासी विवेक सिंह, अमित सिंह, रामदत्त शर्मा और राजाराम गौतम ने मिठाई और फल बांटकर खुशी मनाई।

उनके ननिहाल गोनी गोंडवा में भी उत्सव का माहौल है। नाना दिनेश तिवारी और नानी ऊषा ने मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। उन्होंने बताया कि शुभांशु बचपन से मेधावी और अनुशासित थे।

गांव के राधेश्याम शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, अमन गुप्ता और दिव्यांशी का कहना है कि शुभांशु की सफलता ने जिले के युवाओं को प्रेरणा दी है। आसपास के गांवों में लोग एकजुट होकर उनकी सफलता का जश्न मना रहे हैं और सफल मिशन की कामना कर रहे हैं।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *