![]()
पुलिस ने मौके से भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी।
लखनऊ गोल्फ क्लब के पास आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला और उसको उकसाने वाले भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। भाई ने प्लान बनाकर बहन को साथ लेकर आया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री की आवास की तरफ जाने वाली सड़क पर आत्मदाह का प्रयास किया।
.
पेट्रोल और माचिस साथ में लाया था पुलिस जांच में सामने आया कि पीलीभीत हजारा निवासी महिला ने सोमवार सुबह गोल्फ क्लब से लामार्ट जाने वाले रास्ते पर आत्मदाह का प्रयास भाई के कहने पर किया था। उसके साथ उसका भाई और भतीजी भी थे। गौतमपल्ली पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि पीलीभीत के हजारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसकी सुनवाई नहीं हुई। कई दिनों पुलिस अधिकारियों के भी सुनवाई न करने पर भाई के साथ लखनऊ आई थी। इसके लिए भाई ने उसको कहा था। भाई ने पुलिस पर दबाव बनाने कि लिए लखनऊ जाकर आत्मदाह करने के लिए उकसाया था।
रविवार को उसके कहने पर पीलीभीत से लखनऊ के लिए चले थे। सोमवार सुबह गोल्फ क्लब के पास अपने साथ पेट्रोल के साथ माचिस लेकर पहुंचे थे।
बहन के पेट्रोल डालने का भाई ने बनाया वीडियो गौतमपल्ली पुलिस के मुताबिक शक तब हुआ जब घटना से जुड़ी एक क्लिप मिली। पूछताछ में सामने आया कि महिला के आत्मदाह के प्रयास का भाई वीडियो बना रहा था। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली पंकज कुमार ने बताया कि दरोगा शशिकांत सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source Agency News
Village Post