रुपए के लेनदेन युवक की गोली मारकर हत्या: उधार के पैसे मांगने पर बढ़ा विवाद, 1 व्यक्ति भी घायल, एसपी ने दर्ज किया केस – Muzaffarnagar News

 

 

मृतक विनोद में अस्पताल में दम तोड़ा। - Dainik Bhaskar

मृतक विनोद में अस्पताल में दम तोड़ा।

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना में पैसों के लेन-देन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रात 9 बजे दीपक अपने पैसे मांगने गया, जहां विनोद पहले से मौजूद था। दोनों में बहस हुई और दीपक ने विनोद पर गोली चला दी।

 

घायल विनोद को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। इधर दीपक अपने घर लौट गया। जब वह घर से खेत की तरफ जा रहा था, तब विनोद के परिजनों ने उस पर गोली चला दी। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोग जमा हो गए। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने छपार पुलिस और भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

 

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *