Sultanpur Accident News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार; तीन की मौत, महाकुंभ से अयोध्या जा रही थी

 

UP: Tragic accident on Purvanchal Expressway, SUV returning from Mahakumbh collides with truck, three died on

पूर्वांचल एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा।

 प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एसयूवी सोमवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। ट्रक से टकराकर एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार सोनवर्षा हरिसिटी जिला मोतिहारी बिहार निवासी सत्येन्द्रकांत पांडेय (57) ,शशिबाला पांडेय (55) ,रीता देवी (50) की मौत हो गई। ये सभी लोग कुंभ से स्नान करके अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार एसयूवी ने एकदम से गाड़ी में ब्रेक लगाए। ब्रेक लगाते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी।

इस घटना में रितेश, रविन्द्र नाथ तिवारी, किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। एसयूवी मोतिहारी के ही अशोक चौबे चला रहे थे। वह बाल-बाल बच गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस से कूरेभार सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने सत्येंद्रकांत, शशिबाला व रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी कूरेभार में चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन में सात श्रद्धालु सफर कर रहे थे। जिन्हें मंगलवार को अयोध्या दर्शन करना था।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *