सुपरहिट हीरोइन के दादा ने 80 साल की उम्र में रचाई थी शादी, 21 साल की थी दुल्हन

 

Mawra Hocane
Image Source : INSTAGRAM
मारवा होकेन

बीते दिनों बॉलीवुड की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ पूरे 9 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फिल्म ने 50 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया। ये कलेक्शन फिल्म के रिलीज के समय से भी कई गुना ज्यादा था। फिल्म की हीरोइन और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मारवा होकेन की भी जमकर तारीफ हुई है। इस किरदार में मारवा को काफी पसंद किया गया था। मारवा ने इसी साल अमीर गिलानी से शादी कर ली है। मारवा के पति अमीर गिलानी पाकिस्तान के दिग्गज वकील और मंत्री रहे सैय्यद इफ्तिकार हुसैन गिलानी के पोते हैं। मारवा के दादा ससुर ने भी 80 साल की उम्र में शादी की थी। इतना ही नहीं शादी के समय मारवा के दादा की दुल्हन की उम्र महज 21 साल की थी।

 

दादा ने 80 साल में रचाई शादी

मारवा होकेन एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं और भारत में भी कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। लेकिन बीते कुछ साल से पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन के बाद मारवा होकेन को अब भारत में काम नहीं मिलता है। मारवा होकेन के पति अमीर गिलानी पाकिस्तान के राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसी महीने बीते हफ्ते मारवा ने अमीर गिलानी से शादी रचाई है। अमीर गिलानी के दादा सैय्यद इफ्तिखार हुसैन गिलानी पाकिस्तान के दिग्गज वकील और पूर्व कानून मंत्री भी रहे हैं। इफ्तिखार गिलानी ने भी 2021 में अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। गिलानी ने 80 साल की उम्र में 21 साल की लड़की से शादी की थी। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रोल भी किया था। अब इसी परिवार की बहू मारवा होकेन बन गई हैं। मारवा ने अमीर गिलानी को अपना पति चुना है।

बॉलीवुड में नहीं मिलता काम

बता दें मारवा ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में टीवी की दुनिया से की थी। यहां मारवा ने छोटे किरदारों से अपनी जगह बनाई और टीवी की स्टार बन गईं। कुल 3 सीरियल करने के बाद मारवा को 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ नाम की बॉलीवुड फिल्म में कास्ट किया गया था। इस फिल्म में मारवा का किरदार काफी शानदार रहा था और लोगों को खूब पसंद भी आया था। लेकिन मारवा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इसके बाद मारवा ने बॉलीवुड के कुछ और प्रोजेक्ट्स में काम किया। लेकिन कुछ ही समय बाद भारत ने आतंकबाद के चलते पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने पर बैन लगा दिया। इसके बाद से मारवा को भी भारत में काम नहीं मिल रहा है। पाकिस्तान के कलाकार अभी भी यहां काम करने का सपना देखते हैं।

री-रिलीज में हिट रही मारवा की फिल्म

बता दें कि मारवा होकेन की फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि मारवा की इस फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के गाने सुपरहिट रहे थे। फिल्म को लेकर मारवा भी काफी उत्साहित थीं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद कम कमाई की थी। लेकिन फिल्म को 9 साल बाद फिर से जब सिनेमाघरों में रिलीज किया गया तो फिल्म हिट हो गई। फिल्म ने 50 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर प्रोड्यूसर्स को खुश कर दिया। फिल्म हिट होने के बाद मारवा को भारत में काम मिल सकता था। लेकिन अब बैन के चलते उन्हें बॉलीवुड का सपना ही देखते रहना होगा।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *